
चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक यानी डीएमई (DME), उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे तीसरे राउंड का कार्यक्रम जारी कर दिया है। काउंसलिंग के लिए इस राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 7 अक्तूबर से शुरू होगी। काउंसलिंग का आयोजन राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा- स्नातक (NEET UG 2024) के माध्यम से राज्य भर के सरकारी, निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के एमबीबीएस, बीडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए किया जा रहा है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग का कार्यक्रम देख सकते हैं।
शेड्यूल के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज अपलोड करने की सुविधा 7 अक्तूबर से शुरू होगी। उम्मीदवार यूपी नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग के लिए 9 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। तीसरे चरण की काउंसलिंग में पहले व दूसरे चरण में सीट लॉक करने वाले अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे। पहली बार ऐसे अभ्यर्थियों को तीसरी काउंसलिंग में शामिल होने का अवसर दिया गया है।




Add comment