Edinbox Hindi

पटियाला लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति इस्तीफा देने को तैयार, बिना अनुमति गर्ल्स हॉस्टल में घुसने का लगा था आरोप

पटियाला की राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (RGNUL) में कुलपति के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच वाइस चांसलर ने अपने पद से इस्तीफा देने की मंशा जताई है। संभव है कि जल्द ही कुलपति के इस्तीफे से इस प्रकरण का पटाक्षेप हो जाए। 

दरअसल, कई दिनों से चल रहे विवाद के बाद हाल ही में छात्रों और वीसी के बीच बैठकर बातचीत हुई। लॉ यूनिवर्सिटी के वीसी ने प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ बैठकर उनसे बातचीत की। छात्रों के ग्रुप ने ऑडियो रिकॉर्ड की मांग की थी, जिसे वीसी ने भी स्वीकार कर लिया था। 

बातचीत के दौरान छात्रों ने कहा कि उनके सामने केवल दो ही विकल्प हैं: या तो एक स्वतंत्र, बाहरी जांच माननीय वाइस चांसलर के कार्यों की जांच करे और उन्हें पद से हटाया जाए, या उन्हें खुद से अपना पद छोड़ देना चाहिए। इस पर वीसी ने जांच करवाने के बजाय अपने पद से इस्तीफा देने की मंशा जताई है। इसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि पटियाला की राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (RGNUL) के वाइस चांसलर अब अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में वाइस चांसलर के अचानक पहुंचने से विवाद शुरू हुआ था। आरोप लगाए गए थे कि वीसी छात्राओं के कमरे में गए और उनके कपडों को लेकर आपत्तिजनक सवाल पूछे। हालांकि वीसी का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली थी की गर्ल्स हॉस्टल में मेस और अपर्याप्त व्यवस्था है, जिसका निरीक्षण करने गए थे। 

इस घटना के बाद छात्राओं ने वीसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए इस्तीफे और माफी जारी करने की मांग की थी। छात्राओं को कहना था कि वीसी के आने की कोई जानकारी नहीं थी, बल्कि यूनिवर्सिटी के निर्देशों के अनुसार गर्ल्स हॉस्टल कैंपस में RGNUL से जुड़ी सिर्फ महिला सदस्य ही एंट्री कर सकती हैं। यहां तक कि पेरेंट्स को भी एंट्री करने की परमिशन नहीं है। छात्राओं ने आरोप लगाया था कि वीसी ने ऐसे निरीक्षण को लेकर कोई भी पूर्व सूचना छात्रों या हॉस्टल के वार्डन को नहीं दी थी। साथ उन्हें इसकी सूचना भी नहीं दी गई थी। उनके साथ कोई महिला फैकल्टी या गार्ड भी नहीं थीं। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed