Edinbox Hindi

जनवरी के आखिरी सप्ताह में आयोजित होगी जेईई मेंस परीक्षा ! 

जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षा जनवरी के आखिरी सप्ताह में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी गोवा बोर्ड की ओर से जारी एक नोटिस के माध्यम से मिली है, जिसमें बोर्ड ने जेईई मेन के साथ टकराव के कारण कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

दरअसल, गोवा बोर्ड ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी की और कहा कि उसने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 को फरवरी के लिए पुनर्निर्धारित किया है। बोर्ड ने ऐसा करने के पीछे का कारण जेईई मेन सत्र-1 परीक्षा से साथ टकराव को बताया है। बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, संयुक्त प्रवेश परीक्षा – मुख्य (JEE Mains 2025) सत्र 1 जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी।

बोर्ड ने कहा, “जेईई 2025 जनवरी के अंत तक समाप्त होने की उम्मीद है, जिससे छात्रों को अपनी बोर्ड परीक्षाओं की पर्याप्त तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा।”

वैसे जनवरी के अंतिम सप्ताह में जेईई मेन परीक्षा आयोजित किये जाने की उम्मीद इसलिए भी है कि पिछले साल जेईई मेन पेपर 1 और पेपर 2 24, 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2024 को कंडक्ट कराए गए थे। इसलिए यह संभावना जताई जा रही है कि इस साल भी यह जनवरी के आखिरी सप्ताह में आयोजित हो सकती है।

हालांकि अभी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in. पर जेईई मेन परीक्षा तिथि की घोषणा करेगी और पिछले रुझानों के अनुसार नवंबर में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगी।

जो छात्र आगामी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और जिन्होंने उच्चतर माध्यमिक बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed