
देश की ख्यात सिंगर में से एक सुनिधि चौहान अपनी शानदार गायकी के अलावा अपनी शानदार स्टेज परफॉर्मेंस के लिए अक्सर इंटरनेट पर छाई रहती हैं। इस वक़्त वह एक बार फिर अपने एक स्टेज परफॉर्मेंस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल उनका एक वीडियो जमकर धमाल मचा रहा है जिसमें वह स्टेज पर 90s के पॉपुलर कार्टून ‘बेन 10’ की थीम सॉन्ग पर परफॉर्मेंस दे रही हैं। यह वीडियो सुनिधि चौहान के पिछले दिनों आईआईटी रुड़की में दिए गए परफॉर्मेंस का है। यूजर्स इसकी खूब तारीफ़ कर रहे हैं, उन्हें इस वीडियो को देखकर अपना बचपन याद आ रहा है।
आईआईटी रुड़की के Thomso Fest में सुनिधि चौहान ने अपने परफॉर्मेंस की शुरुआत ही फेमस हिंदी कार्टून शो ‘बेन 10’ के टाइटल ट्रैक से की और जबरदस्त शमां बांध दिया। वायरल हो रहे वीडियो में सुनिधि चौहान हरे रंग की स्केटर ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। सोशल मीडिया पर सुनिधि चौहान के कई वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर सुनिधि चौहान का वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में सुनिधि परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को महज एक दिन में 3 लाख 84 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही वीडियो को 3 मिलियन से अधिक व्यूज भी मिले हैं। कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है।
अधिकतर यूजर्स सुनिधि चौहान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- 10/10 परफॉर्मेंस है ये। एक अन्य यूजर ने लिखा है- दर्शक ही इस वाइब के साथ मैच नहीं कर रहे। एक यूज़र ने लिखा- ब्रो वाइब तो है। एक और यूजर ने लिखा है- यह गाना सुनकर ही मैं इमोशनल हो रहा हूं।
सुनिधि चौहान ने भी X पर अपनी परफॉर्मेंस की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- आईआईटी रुड़की, आप निश्चित रूप से जानते हैं कि पार्टी कैसे करनी है। उनकी इस पोस्ट को भी लाखों व्यूज मिल चुके हैं।




Add comment