Edinbox Hindi
ncert books of cbse board not available in market

तमिलनाडु में बोर्ड एग्जाम 2025 का जारी हुआ शेड्यूल, मार्च में शुरू होंगी मुख्य परीक्षाएं

तमिलनाडु में अगले साल यानी 2025 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की घोषणा कर दी गयी है। स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से तारीखों की घोषणा की गई। स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की।

स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने बताया कि कक्षा 12 के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं 7 फरवरी से 14 फरवरी तक होंगी। वहीं छात्रों के लिए मुख्य परीक्षाएं 3 मार्च से लेकर 25 मार्च तक चलेंगी। वहीं कक्षा 11 के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 फरवरी तक होंगी, जबकि मुख्य परीक्षाएं 5 मार्च से 27 मार्च तक चलेंगी।

वहीं कक्षा 10 के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं 22 फरवरी से 28 फरवरी के बीच होंगी, जबकि मुख्य परीक्षाएं 28 मार्च से 15 अप्रैल तक होंगी। बताया गया कि कक्षा 12 के नतीजे संभावित रूप से 9 मई को घोषित किए जाएंगे, जबकि कक्षा 10 और 11 के नतीजे 19 मई को जारी होने की उम्मीद है। 

बता दें कि कक्षा 10, 11 और 12 के लिए तमिलनाडु बोर्ड परीक्षाएं हर साल मार्च और अप्रैल के महीने में आयोजित की जाती हैं। शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए तमिलनाडु में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 26 मार्च से 18 अप्रैल तक आयोजित की गईं थीं। परीक्षाएं तमिल और अन्य भाषा के पेपर से शुरू हुईं और सामाजिक विज्ञान के पेपर (भाग III) के साथ समाप्त हुईं।

तमिलनाडु में इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 8,94,264 स्टूडेंट उपस्थित हुए थे जिनमें से 91.55 प्रतिशत (8,18,743 छात्र) पास हुए। इसमें से 4,47,061 महिला उम्मीदवारों में से 94.55 प्रतिशत (4,22,591 छात्र) उत्तीर्ण हुईं, जबकि 4,47,203 पुरुष उम्मीदवारों में से 88.58 प्रतिशत (3,96,152 छात्र) परीक्षा में सफल हुए थे।

वहीं कक्षा 11वीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित हुई थीं। जिसमें 8,11,172 छात्र शामिल हुए। इनमें से 7,39,539 छात्र पास हुए। महिला उम्मीदवारों में, 4,26,821 लड़कियों में से 4,04,143 पास हुईं और 3,84,351 लड़कों में से 3,35,396 ने परीक्षा पास की थी।

तमिलनाडु में इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 22 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित की गईं। कुल 7.72 लाख छात्र, जिनमें 4.1 लाख लड़कियां, 3.6 लाख लड़के और एक ट्रांसजेंडर छात्र शामिल थे, परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 3,25,305 लड़के और 3,93,890 लड़कियां पास हुईं, साथ ही एक ट्रांसजेंडर छात्र भी परीक्षा में सफल रहा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed