
गुजरात बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, गांधीनगर ने सभी स्ट्रीम के लिए 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी और 13 मार्च को खत्म होगी। गुजरात बोर्ड परीक्षा की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट gseb.org.in. और gsebeservice.com. पर उपलब्ध है।
जीएसईबी बोर्ड परीक्षा समय सारणी कक्षा-10 (एसएससी), संस्कृत प्रथम, कक्षा-12 (एचएससी) विज्ञान, सामान्य, उत्तर बुनियाद, संस्कृत मध्यमा, वोकेशनल स्ट्रीम्स के लिए अधिसूचित की गई है।
गुजरात एसएससी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए, व्यावसायिक पाठ्यक्रम को छोड़कर सभी विषयों के प्रश्नपत्र 80 अंकों के होंगे। छात्रों को सुबह 10 बजे से 10.15 बजे तक 15 मिनट पढ़ने का समय दिया जाएगा। यह समय उन्हें उत्तर पुस्तिका पर विवरण भरने के लिए भी दिया जाता है।
नोटिस में कहा गया है, “वोकेशनल सब्जेक्ट्स 41, 42, 43, 44, 49, 50, 76, 78, 80, 82, 84, 86, 88, 90, 92 और 94 के प्रश्न पत्र 30 (तीस) अंकों के होंगे। प्रश्न पत्र पढ़ने और उत्तर पुस्तिका पर विवरण भरने के लिए उक्त प्रश्न पत्र का समय 10:00 से 10:15 बजे तक और उत्तर लिखने के लिए 10:15 से 11:15 बजे तक होगा।”
विज्ञान स्ट्रीम के नियमित, रिपीटर, विशेष उम्मीदवारों के लिए GSEB HSC कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 27 फ़रवरी से 10 मार्च तक है। समय दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक है।




Add comment