
कोटा शहर के कैथूनीपोल थाना इलाके के एक ट्यूशन सेंटर के टॉयलेट में मोबाइल कैमरे से लड़कियों के वीडियो रिकॉर्ड करने की वारदात सामने आई है। दरअसल, कोटा के एक ट्यूशन सेंटर के वॉशरूम में हिडन कैमरा लगा मिला। ट्यूशन सेंटर पर पढ़ने वाली एक छात्रा ने शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने ट्यूशन सेंटर के एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी विकास पवार ट्यूशन सेंटर में सफाई का कार्य करता था। उसका मोबाइल कैमरा ट्यूशन सेंटर के वॉशरूम में लगा हुआ मिला।
पुलिस ने आरोपी विकास पवार को गिरफ्तार कर मोबाइल को जप्त कर लिया है। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से कुछ वीडियो भी मिले हैं। छात्राओं की पहचान उजागर नहीं हो, इसके लिए पुलिस ने कोचिंग सेंटर का नाम और आरोपी का फोटो मीडिया में नहीं दिया है। सिटी एसपी अमृता दुहन के मुताबिक, मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी ने इन वीडियो को वायरल तो नहीं किया। साथ ही पुलिस यह भी पता लग रही है कि आरोपी ने यह हरकत अकेले ने की है या फिर उसके साथ कोई भी शामिल है।
आरोपी सफाईकर्मी ने वॉशरूम में जहां मोबाइल रखा था, उस पर जब एक छात्रा की नजर पड़ी तो वो घबरा गई। उसने इसकी सूचना अन्य छात्राओं ओर टयूशन सेंटर के संचालक को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची इस मामले में कोचिंग जब पुलिस ने मोबाइल को खंगाला तो उसमें वीडियो नजर नहीं आए। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल से एक वीडियो को रिकवर किया है। प्रारंभिक तौर पर यह सामने आया है कि वह दो-तीन दिन से मोबाइल वॉशरूम में रख रहा था। इस संबंध में फॉरेंसिक जांच करवाई जाएगी जिससे यह स्पष्ट होगा कि मोबाइल में रिकॉर्डिंग कब से की जा रही थी।




Add comment