Edinbox Hindi

हरियाणा के शिक्षा मंत्री की लोगों से अपील- अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजें, शिक्षा में सुधार का दिया भरोसा

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा है कि शिक्षा मंत्रालय का ज़िम्मा संभालने के बाद अब उनका लक्ष्य शिक्षा प्रणाली में सुधार लाना है। उन्होंने कहा, “शिक्षा मंत्रालय मेरे पास है, और मैं इसे और मजबूत करना चाहता हूं।” उनका मानना है कि सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता को बढ़ाना और लोगों का विश्वास जीतना बहुत महत्वपूर्ण है।

गौरतलब है कि चुनाव में जीत के बाद हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी है और महिपाल ढांडा को शिक्षा मंत्रालय का ज़िम्मा सौंपा गया है। शपथ ग्रहण के बाद अपने पहले बयान में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि वे चाहते हैं कि लोग सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाने से कतराएं नहीं। उन्होंने सभी माता-पिता से अपील की कि वे सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को भेजें, क्योंकि वहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पूरी कोशिश की जाएगी।

इसके अलावा, उन्होंने नए शिक्षा नीति के जल्द से जल्द लागू होने की बात की। उनका उद्देश्य यह है कि हरियाणा के सभी बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करें और राज्य की शिक्षा प्रणाली को एक नई दिशा में ले जाया जाए। ढांडा का यह दृढ़ संकल्प है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed