Edinbox Hindi

बॉलीवुड के इन सितारों ने की है विदेश से पढ़ाई 

बॉलीवुड (Bollywood) के कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अभिनय (Acting) के साथ-साथ पढ़ाई-लिखाई (Education) के मोर्चे पर भी परचम लहराया है। विदेशों में पढ़ने वाले कुछ ऐसे भी अभिनेता-अभिनेत्रियों का ज़िक्र जिनकी क्वालिफिकेशन जानकर आप रह जाएंगे हैरान। 

सारा अली खान  (Sara Ali Khan) 
बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक सारा अली खान ने न्यूयॉर्क के कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री में डिग्री ली है। उन्होंने फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।

परिणीति चोपड़ा  (Pariniti Chopra)
प्रियंका चोपड़ा की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड के सितारों में एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने यूनाइटेड किंगडम के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल (Manchester Business School) से ‘बिज़नेस और फ़ाइनेन्स’ में ट्रिपल डिग्री हासिल की हुई है।

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने मुंबई के धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई करने के बाद यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के लॉस एंजेलिस में स्थित ‘द ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट’ (The Lee Strasberg And Film Institute, Los Angeles, USA) से थिएटर और फिल्मों से जुड़ा कोर्स किया था।

वरुण धवन  (Varun Dhawan) 
डेविड धवन के बेटे वरुण धवन अपनी एक्टिंग और डांस के लिए जाने जाते हैं। अभिनय में अव्वल होने के साथ-साथ एक्टर पढ़ाई में भी काफी अच्छे हैं। उन्होंने इंग्लैंड की नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)
प्रतिभाशाली बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने न्यूयॉर्क में स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स से फिल्म निर्माण की पढ़ाई की।

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)
श्रद्धा कपूर प्रतिष्ठित बोस्टन विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रही थीं। लेकिन अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने विश्वविद्यालय छोड़ दिया।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh)
रणवीर सिंह एक बेहद पढ़े-लिखे अभिनेता हैं और उन्होंने अमेरिका में इंडियाना यूनिवर्सिटी ऑफ ब्लूमिंगटन से अपनी ग्रेजुएशन की है।

करीना कपूर (Kareena Kapoor)
इस अभिनेत्री ने खुद स्वीकार किया कि वह पढ़ाई करने की इच्छुक थी इसलिए वह माइक्रो कंप्यूटर पर कोर्स करने के लिए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी गई थी।

रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda)
हरियाणा के इस अभिनेता ने मेलबर्न से मार्केटिंग में स्नातक और मानव संसाधन में मास्टर डिग्री हासिल की।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)
13 साल की उम्र में प्रियंका अपने माता-पिता के साथ विदेश चली गईं। मैसाचुसेट्स के न्यूटन नॉर्थ हाई स्कूल में पढ़ाई की। इस ग्लोबल स्टार ने यूएसए के कैनेडी हाई स्कूल में भी पढ़ाई की।

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan)
इस लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता ने विदेश में पढ़ाई की है। उन्होंने सबसे पहले स्विटजरलैंड के एग्लोन कॉलेज में पढ़ाई की।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor)
बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम ने सिंगापुर के यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया से स्नातक की डिग्री हासिल की है। 

सोहा अली खान (Soha Ali Khan)
उन्होंने बैलिओल कॉलेज, ऑक्सफोर्ड से इतिहास की पढ़ाई की। बाद में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन से मास्टर डिग्री पूरी की।

तुषार कपूर (Tusshar Kapoor)
इस मशहूर स्टार किड और बॉलीवुड अभिनेता ने मिशिगन विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

फरदीन खान (Fardeen Khan)
इस बॉलीवुड अभिनेता ने मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय में पढ़ाई की। बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स किया, लेकिन बाद में उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।

अमीषा पटेल (Ameesha Patel)
एक समय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रहीं अमीषा पटेल ने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की थी।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed