Edinbox Hindi

BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 3 का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, आयोग ने दिए संकेत

BPSC की तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE3 का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है। आरक्षण की नई व्यवस्था के कारण इसके रिजल्ट में देरी हुई है। दरअसल, बिहार सरकार के जिस नए आरक्षण के नियम के तहत यह वैकेंसी निकली थी, उसे सुप्रीम कोर्ट ने अवैध करार दे दिया। यही कारण  है कि TRE 3 के तहत शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन होने के बावजूद अभी तक रिजल्ट नहीं जारी किया जा सका। BPSC को नए सिरे से पुराने आरक्षण के नियम के अनुसार रिक्तियां तैयार करनी पड़ रही है। लेकिन अब शिक्षा विभाग की ओर से इसकी कवायद तेज कर दी गई है। आरक्षण रोस्टर पर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। शिक्षा विभाग ने आरक्षण रोस्टर क्लीयरेंस के बाद वैकेंसी की संख्या सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है। संभावना है कि अगले माह नवंबर के मध्य तक यानी 15 नवंबर तक BPSC रिजल्ट निकाल देगा। 

बीपीएससी सूत्रों की मानें तो तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा 87 हजार 774 पदों पर ली गई थी। इतनी बड़ी वैकेंसी का रोस्टर देने में समय लगता है। शिक्षा विभाग से आरक्षण रोस्टर क्लीयरेंस आने के 15 दिन के अंदर रिजल्ट का प्रकाशन कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से भी इसको लेकर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। 

वहीं, प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक पद पर ली गई परीक्षा का रिलज्ट भी बिहार लोक सेवा आयोग जल्द ही जारी कर सकता है। शिक्षा विभाग ने इसका आरक्षण रोस्टर क्लीयरेंस बीपीएससी को भेज दिया है। आयोग रिजल्ट तैयार कर रहा है। यह प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। संभावना है कि दिवाली से पहले ही बीपीएससीग रिजल्ट दे दे।

बता दें कि प्रधान शिक्षक के 40 हजार 247 और प्रधानाध्यापक के 6064 पदों पर बीपीएससी ने परीक्षा ली थी। अगस्त माह के अंत तक रिजल्ट देने का लक्ष्य भी रखा गया था। लेकिन, 65 प्रतिशत आरक्षण मामले के कारण यह मामला भी अटक गया था। इसके बाद बीपीएससी के अध्यक्ष रवि मनुभाई ने कहा था कि न्यायालय के आदेश के आलोक में सामान्य प्रशासन विभाग से 65 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त होने बाद ही रिजल्ट कर प्रकाशन किया जाएगा। इधर, सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आरक्षण को लेकर सभी बात स्पष्ट कर दिया गया।

प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक पद पर शिक्षा विभाग ने आरक्षण रोस्टर क्लीयरेंस बीपीएससी को सौंप दिया है। अब बीपीएससी की ओर से जल्द ही परिणाम जारी किया जा सकता है। 

  

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed