Edinbox Hindi

ऑल इंडिया बार परीक्षा हुई स्थगित, आवेदन की समय सीमा भी आगे बढ़ी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया यानी बीसीआई (BCI) ने 24 नवंबर को होने वाली ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन यानी एआईबीई 19 (AIBE 19) परीक्षा स्थगित कर दी है। अब यह परीक्षा 1 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा स्थगित करने के साथ-साथ बीसीआई ने एआईबीई 19 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को भी आगे बढ़ा दिया है। एआईबीई रजिस्ट्रेशन और भुगतान की समयसीमा क्रमशः 28 अक्तूबर और 29 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। संशोधित एआईबीई-19 परीक्षा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर अपलोड किया गया है।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 28 अक्टूबर, 2024 तक स्वीकार किए जाएंगे। फीस जमा करने के लिए उम्मीदवारों को एक और दिन यानी कि 29 अक्टूबर, 2024 तक का मौका दिया जाएगा। रिवाइज्ड शेड्यूल के मुताबिक अब उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए तीन दिन और मिल गए हैं, जिसमे वे अपना एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। आवेदन पत्र में सुधार के लिए सुधार विंडो 30 अक्तूबर को बंद हो जाएगी। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 नवंबर को जारी किए जाएंगे। परीक्षा 1 दिसंबर को आयोजित होगी। इससे पहले एआईबीई-19 परीक्षा की तिथि 24 नवंबर थी। 

बीसीआई ने एआईबीई 19 परीक्षा को स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया है। वर्तमान में बीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज में अध्ययनरत 3 वर्षीय या 5 वर्षीय एलएलबी डिग्री कोर्स के अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत उम्मीदवार बीसीआई के लिए पंजीकरण करने के पात्र है। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed