Edinbox Hindi

ICAI ने जारी किया सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम, मुंबई की परमई पारेख ने इंटर में किया टॉप

सीए रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों की प्रतीक्षा ख़त्म हो गई है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। ICAI CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा सितंबर 2024 में आयोजित की गई थी। सीए इंटर एग्जाम 12 सितंबर से 23 सितंबर तक और सीए फाउंडेशन एग्जाम का संचालन 13, 15, 18 और 20 सितंबर 2024 को किया गया था। उम्मीदवार ICAI CA रिजल्ट वेबसाइट icai.org और icaiexam.icai.org पर देख सकते हैं।  इंटरमीडिएट परीक्षा में मुंबई की परमई पारेख ने टॉप किया है। 

आईसीएआई सीए फाउंडेशन और सीए इंटरमीडिएट 2024 रिजल्ट तक पहुंचने के लिए, रजिस्ट्रेशन या पिन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा। फाउंडेशन परीक्षा के उम्मीदवार ई-मेल एड्रेस के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

जून 2024 में CA फाउंडेशन परीक्षा में 91,900 उम्मीदवार शामिल हुए, जिसमें कुल उत्तीर्ण दर 14.96 प्रतिशत रही। 48,580 पुरुष उम्मीदवारों में से 7,766 उत्तीर्ण हुए, जिसके परिणामस्वरूप उत्तीर्ण दर 15.66 प्रतिशत रही। 42, 230 महिला उम्मीदवारों में से 5,983 उत्तीर्ण हुईं, जिसके परिणामस्वरूप उत्तीर्ण दर 14.14 प्रतिशत रही। 

सभी सब्जेक्ट में 40 नंबर और कुल मिलाकर 50 फीसदी मार्क्स लाने वाले उम्मीदवारों को सीए फाउंडेशन परीक्षा पास माना जाएगा। आईसीएआई उन उम्मीदवारों को “एक्सीलेंसी के साथ पास” की योग्यता भी प्रदान करेगा, जो सीए फाउंडेशन सितंबर परीक्षा में कुल मिलाकर 70 फीसदी से ज्यादा मार्क्स प्राप्त करते हैं। 

फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा अगली बार 12, 14, 16 और 18 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी और इंटरमीडिएट कोर्स की परीक्षा ग्रुप I के लिए 11, 13 और 15 जनवरी को और ग्रुप II के लिए 17, 19 और 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed