Edinbox Hindi

इग्नू की पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय यानी इग्नू (IGNOU) ने आज, 30 अक्तूबर से पीएचडी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य आवेदक यूनिवर्सिटी के आधिकारिक पोर्टल (ignouadm.samarth.edu.in) पर पीएचडी में प्रवेश के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।  
 
इसके लिए जेआरएफ के साथ वैध यूजीसी नेट या वैध यूजीसी नेट स्कोर 2024 वाले उम्मीदवार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) में निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हुए इग्नू पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन पत्र जमा करने के लिए आवेदकों को 1,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। पीएचडी के लिए एंट्रेंस परीक्षा जनवरी 2025 के पहले साप्ताह में होगी। 

इग्नू पीएचडी ऑनलाइन आवेदन पत्र 2024 को अंतिम रूप से जमा करने के बाद, छात्रों को भरे हुए आवेदन पत्र को डाउनलोड करना होगा और उसका प्रिंटआउट लेना होगा तथा सभी दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों की हार्डकॉपी/फोटोकॉपी संलग्न करनी होगी और अंतिम प्रवेश प्रक्रिया के लिए साक्षात्कार/परामर्श के दौरान इसे जमा करना होगा। 

हाल ही में, शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) रैंकिंग में नई ओपन यूनिवर्सिटी श्रेणी के तहत इग्नू को नंबर 1 स्थान दिया गया था। इग्नू प्रत्येक वर्ष जनवरी सीजन के माध्यम से पीएचडी कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है जिसमें इच्छुक उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर एडमिशन ले सकते है। इस प्रवेश परीक्षा में वह सभी उम्मीदवार शामिल हो सकते है जिन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन कर लिया है। 

इग्नू योग्य छात्रों को 12 भिन्न-भिन्न स्ट्रीम में रेगुलर मोड में पीएचडी कोर्स करने की सुविधा प्रदान करता है। इन 12 स्ट्रीम में छात्रों द्वारा प्रवेश परीक्षा में किए गए प्रदर्शन और इंटरव्यू के आधार पर इग्नू में एडमिशन की प्रक्रिया अपनायी जाती है। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed