Edinbox Hindi

स्पेन में पढ़ाई करने के लिए भारतीय छात्रों को मिलती हैं ये स्कॉलरशिप्स

दुनिया के सबसे विकसित देशों में शुमार स्पेन हायर एजुकेशन के लिए भारतीय छात्रों को काफी पसंद आता है। इसका प्रमुख कारण है कि यहां छात्रों के कई अलग-अलग स्कॉलरशिप्स उपलब्ध हैं। इसमें आंशिक रूप से वित्तपोषित और पूरी तरह से वित्तपोषित विकल्प शामिल हैं। यदि आप भी स्पेन में पढ़ाई करने की इच्छा रखते हैं, तो हम आपको स्पेन में मिलने वाली स्कॉलरशिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इनके जरिए आप ट्यूशन फीस, आवास आदि के खर्चों को कवर कर सकते हैं।  

इरास्मस मुंडस स्कॉलरशिप
यह स्कॉलरशिप यूरोपीय यूनियन द्वारा दी जाती है, जिसका मुख्य उद्देश्य अकादमिक सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देकर शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना है। छात्र स्कॉलरशिप की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। 

सीआईईई स्कॉलरशिप
सीआईईई टैलेंटेड छात्रों को विदेश में स्टडी करने के अपने सपने को साकार करने के लिए विभिन्न स्कॉलरशिप्स प्रदान करता है। छात्र सीआईईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके बारे में अधिक डिटेल पढ़ सकते हैं। 

यूआईसी बार्सिलोना स्कॉलरशिप
यह स्कॉलरशिप छात्रों को ट्यूशन फीस के हिस्से को कवर करने में प्रदान करती है।  स्कॉलरशिप का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अधिक सुलभ बनाना और छात्रों को शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता करना है। छात्र अधिक जानकारी के लिए यूआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

यूरोपियन यूनिवर्सिटी ऑफ द अटलांटिक
इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य शानदार अकादमिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को विश्वविद्यालय की पढ़ाई तक पहुंच प्रदान करना है। उम्मीदवार वेबसाइट पर इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए पढ़ सकते हैं। 

ये हैं जरूरी डॉक्यूमेंट्स
इन स्कॉलरशिप्स के लिए कई डॉक्यूमेंट्स भी जरूरी है। इनमें स्कॉलरशिप फॉर्म,  पासपोर्ट, फोटो, डिग्री प्रमाण पत्र, मार्कशीट, उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, अनुशंसा पत्र,  शैक्षणिक संस्थान से स्वीकृति पत्र,  कम आय का प्रमाण, पिछले छह महीनों का बैंक खाता विवरण, असाधारण शैक्षणिक या एथलेटिक उपलब्धि का प्रमाण, रेज्यूम, एक्सपीरियंस लेटर आदि शामिल हैं। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed