
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 5 नवंबर, 2024 को SSC GD 2025 यानी एसएससी कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती 2025 एप्लीकेशन फॉर्म के लिए करेक्शन विंडो को खोल दिया है। जिन उम्मीदवारों ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और SSF में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) या नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा 2025 में सिपाही पद के लिए होने वाली परीक्षा में आवेदन किया है और वे अपने आवेदन पत्र में बदलाव या किसी त्रुटि को ठीक करना चाहते हैं, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल दर्ज करके ऐसा कर सकते हैं।
एसएससी जीडी 2024 में जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वह आयोग द्वारा खोली गई करेक्शन विंडों के जरिए 7 नवंबर, 2024 तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार “आवेदन पत्र सुधार के लिए विंडो” सुविधा का उपयोग करके अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकते हैं। नोटिस में यह भी कहा गया है, “सुधार विंडो की समाप्ति के बाद, किसी भी संचार विधि (पोस्ट, फैक्स, ईमेल, हाथ से डिलीवरी, आदि) के माध्यम से सुधार के अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा और उन्हें अस्वीकार कर दिया जाएगा।”
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा यह परीक्षा विभिन्न बलों में कांस्टेबल (जीडी) पदों के लिए 39,481 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 5 सितंबर, 2024 को शुरू हुई और 14 अक्टूबर, 2024 को समाप्त हुई थी।




Add comment