
भारतीय प्रबंधन संस्थान यानी आईआईएम कलकत्ता (IIM Calcutta) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 (CAT 2024) के लिए प्रवेश पत्र जारी दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रबंधन प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in. के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कैट हॉल टिकट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आईआईएम कैट परीक्षा 24 नवंबर को पूरे भारत में 170 परीक्षा शहरों में आयोजित की जाएगी। आवेदकों को आवेदन पत्र भरते समय अपनी पसंद के पांच परीक्षा शहर दर्ज करने की अनुमति दी गई थी। अधिसूचना में कहा गया है, “शहरों की सूची कैट अधिकारियों के विवेक के आधार पर परिवर्तन के अधीन हो सकती है।”
कैट परीक्षा का आयोजन रविवार, 24 नवंबर, 2024 को किया जाएगा। यह एग्जाम तीन शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 से 6:30 बजे तक होगी। परीक्षा परिणाम जनवरी 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी होने वाला है। हालांकि, उम्मीदवार परीक्षा शिफ्ट का चयन नहीं कर पाएंगे, क्योंकि यह आवेदन के समय दी गई शहर की प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक पंजीकृत छात्र के लिए आवंटित किया जाता है।




Add comment