Edinbox Hindi

अमेरिका की टस्केगी यूनिवर्सिटी में अंधाधुंध गोलीबारी, एक की मौत और 6 घायल

अमेरिका के अलबामा में टस्केगी विश्वविद्यालय में रविवार तड़के हुई भीषण गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं अफरातफरी में 16 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गोलीबारी का शिकार मृतक 18 साल का युवक विश्वविद्यालय का छात्र नहीं था लेकिन हादसे में घायल हुए कुछ लोग विश्वविद्यालय के छात्र हैं । फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

इस मामले की जांच के लिए आई अलबामा कानून प्रवर्तन एजेंसी ने बताया कि गोलीबारी में 12 लोग घायल हुए और चार भगदड़ में घायल हुए है। वहीं इस मामले में विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा मृतक के माता-पिता को सूचित कर दिया गया है। टस्केगी विश्वविद्यालय के छात्र सहित कई अन्य घायल हुए हैं और उनका इलाज ओपेलिका के ईस्ट अलबामा मेडिकल सेंटर और मोंटगोमरी के बैपटिस्ट साउथ अस्पताल में चल रहा है।

वहीं इस मामले में शहर के पुलिस प्रमुख पैट्रिक मार्डिस ने कहा कि घायलों में एक महिला छात्रा शामिल है जिसे पेट में गोली लगी है और एक पुरुष छात्र है जिसे हाथ में गोली लगी है। उन्होंने कहा कि पुलिस शहर से बाहर एक असंबंधित डबल शूटिंग की जांच कर रही थी, जब उन्हें विश्वविद्यालय के वेस्ट कॉमन्स अपार्टमेंट में गोलीबारी के बारे में सूचना मिली। 

यह शूटिंग उस समय हुई जब ऐतिहासिक रूप से ब्लैक यूनिवर्सिटी का 100वां होमकमिंग वीक समाप्त हो रहा था। स्कूल के बयान में कहा गया कि यूनिवर्सिटी अभिभावकों को ब्रीफ कर रही थी। 

टस्केगी के पुलिस प्रमुख के कार्यालय ने बताया है कि अलबामा स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन भी जांच कर रहा है। पुलिस ने कहा कि विशेष एजेंट अभी भी उन घटनाओं के अनुक्रम से संबंधित जानकारी एकत्र करने और जांचने की प्रक्रिया में हैं, जिसके कारण आखिरकार शूटिंग हुई।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed