Edinbox Hindi

हल्द्वानी से स्कूल टूर पर आई छात्रा की बरेली में मौत, स्विमिंग पूल में डूबकर गई जान

बरेली के मशहूर वाटर पार्क फन सिटी में हुए एक दुखद हादसे में हल्द्वानी से आई एक 12वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। बताया गया है कि स्लाइडिंग स्विमिंग पूल से पानी में आकर गिरी और इससे केवीएम स्कूल हल्द्वानी की छात्रा अंजली (17) की  स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद छात्रा को आनन-फानन में पानी से बाहर निकाला गया और बेहोशी की हालत में बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

दरअसल, हल्द्वानी के केवीएम स्कूल से नौवीं से 12वीं तक के लगभग 250 छात्र-छात्राओं का समूह चार बसों में फन सिटी बरेली घूमने आया था। इस स्कूल टूर का नेतृत्व स्कूल की उप प्रधानाचार्य एकता साह और अन्य शिक्षक कर रहे थे। अंजली भी इस स्कूल टूर पर बरेली आई थी। टूर के दौरान अंजली स्लाइडिंग पूल से फिसलकर पानी में गिरी और फिर डूब गई।   बरेली के अस्पताल में उसे मृत घोषित किए जाने के बाद शव हल्द्वानी ले परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी है। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

कुमाऊं रेजिमेंट में नायब सूबेदार पद पर तैनात राजेंद्र सिंह रावत शाहजहांपुर में तैनात हैं। उनका परिवार हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के जयसिंह भगवानपुर इलाके की नैनी व्यू कॉलोनी में रहता है। अंजली के अलावा परिवार में पत्नी सरिता और बेटा हिमांशु (10) हैं। हिमांशु भी हीरानगर स्थित केवीएम में ही कक्षा पांच में पढ़ता है। अंजली की मृत्यु के बाद परिवार वालों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि इस हादसे में स्कूल की बड़ी चूक है. परिवार का दावा है कि अंजली स्वस्थ थी और उसे पानी से कोई डर नहीं था। 

अंजलि के डूबने पर सहेलियों व शिक्षकों ने उसे बाहर निकाला और बेहोशी की हालत में इलाज के लिए बरेली में ही निजी अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि अस्पताल संचालक का दावा है कि उपचार से अंजली को कुछ आराम मिला। इसके बाद इज्जतनगर थाना पुलिस ने परिजनों से वार्ता की और फिर  परिजन उसे लेकर हल्द्वानी चले गए।

अंजली के मौसा मोहन सिंह ने बताया कि सुबह घर से गई थी, तब वह बिल्कुल स्वस्थ थी। स्कूल से फन सिटी गई। परिजनों ने बताया कि अंजली को कोई फोबिया नहीं था। वह तो सुबह सबसे पहले नहाकर ही दूसरे कामों में लगती थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय होगी।

चिल्ड्रन डे पर स्कूल दूर पर गई अंजली की मौत ने स्कूल प्रबंधन को बुरी तरह घेर दिया है। पिता राजेंद्र सिंह रावत ने मुखानी थाने में तहरीर देकर सीधे-सीधे स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर में उन्होंने पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल उठाए हैं।

उनका कहना है कि जब उनकी कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया तो स्कूल वाले अंजली का शव एंबुलेंस में ही छोड़कर भाग गए। इस मामले में पूरे दिन स्कूल प्रबंधन और पुलिस की तरफ से बचाव वाले बयान आते रहे। मुखानी थाना पुलिस को सूचना देकर बुला लिया और थाने में तहरीर दी। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed