Edinbox Hindi

जेएनयू के छात्रों को भारतीय ज्ञान परम्पराओं का अध्ययन कराया जाएगा, शुरू हुआ विशेष वैकल्पिक पाठ्यक्रम

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में सभी विषयों के छात्र पारंपरिक भारतीय ज्ञान का अध्ययन करेंगे। जेएनयू ने सभी पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए भारतीय ज्ञान परंपराओं पर आधारित वैकल्पिक पाठ्यक्रम को शुरू किया है। इस पाठ्यक्रम के तहत इंजीनियरिंग, प्रबंधन, विज्ञान और अन्य विषयों के छात्र भी इस इसकी पढ़ाई करेंगे। यह पाठ्यक्रम जेएनयू के सभी स्कूलों और सेंटरों पर उपलब्ध  कराया जाएगा। इस पाठ्यक्रम में प्रत्येक विभाग अपने विशिष्ट क्षेत्र के अनुरूप सामग्री को शामिल करेगा।

यूजीसी देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह के पाठ्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। यूजीसी छात्रों को भारत की बौद्धिक विरासत और मूल्यों से परिचित कराने के अपने प्रयासों के तहत अकादमिक पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपराओं को शामिल करने की वकालत कर रहा है। इंजीनियरिंग के छात्र इंजीनियरिंग की पारंपरिक प्रथाओं प्रबंधन के छात्र नए पाठ्यक्रम के तहत प्राचीन आर्थिक और प्रशासनिक प्रणालियों का अध्ययन करेंगे।

स्कूल और केंद्र अपने विषयों के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करेंगे। विश्वविद्यालय ने पिछले महीने एक बैठक के दौरान इस प्रस्ताव को मंजूरी दी और सभी अपने स्कूलों से अनुरोध किया है कि वे अपने पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपराओं को शामिल करें। स्कूलों से पाठ्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत करने को कहा गया है।

अगले शैक्षणिक सत्र से वैकल्पिक पाठ्यक्रम के रूप में इसे शुरू किया जा सकता है। यह छात्रों के अध्ययन के मुख्य क्षेत्रों के साथ वैकल्पिक पाठ्यक्रम के रूप में उपलब्ध होगा। इन वैकल्पिक पाठ्यक्रमों में अकादमिक क्रेडिट होंगे। भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए जेएनयू ने हाल ही में हिंदू, जैन और बौद्ध अध्ययन के लिए केंद्र भी स्थापित किए हैं। जेएनयू में 13 स्कूल हैं, जिनमें से प्रत्येक में विशेष शैक्षणिक विषयों के लिए समर्पित कई केंद्र हैं। इन स्कूलों में 38 केंद्र हैं।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed