
जेईई मेन 2025 सेशन 1 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक ज़रूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 26 नवंबर से जेईई मेन के आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोलेगी। पंजीकरण करते समय आवेदन पत्र में दर्ज हुई गलत जानकारी को इस दौरान ठीक करने का अवसर मिलेगा। सुधार विंडो खुलने के बाद जिन उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन में बदलाव या चेंज करना हो, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर जाकर ऐसा कर सकेंगे।
जेईई मेन आवेदन पत्र 2025 में सुधार करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर, 2024 रात 11:50 बजे तक है। उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार करने के लिए अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में अपना नाम, श्रेणी, शहर, माध्यम, शैक्षणिक योग्यता, पाठ्यक्रम, पैन कार्ड नंबर, जन्म तिथि, लिंग और हस्ताक्षर जैसे सुधार कर सकेंगे। हालांकि, उम्मीदवार अपना मोबाइल नंबर, ईमेल पता, निवासी पता, फोन नंबर और आपातकालीन संपर्क विवरण संपादित नहीं कर पाएंगे।
बता दें कि जेईई मेन 2025 का पहला सत्र जनवरी में और दूसरा अप्रैल में आयोजित किया जाना है। जेईई मेन 2025 परीक्षा 22 जनवरी से 31 जनवरी, 2025 के बीच आयोजित की जानी है।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन में सुधार
– सबसे पहले उम्मीदवार JEE Main 2025 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
– इसके बाद उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
– लॉग इन करने के बाद, उपलब्ध “जेईई मेन आवेदन पत्र 2025 सुधार लिंक” पर क्लिक करें।
– अब उम्मीदवार JEE Main सुधार विंडो 2025 के लिए ‘आगे बढ़ें’ बटन पर क्लिक करें।
– इसके बाद उम्मीदवारों के आवेदन पत्र स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
– यदि आवश्यक हो तो आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार करें
– इसके बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें और JEE Main सुधार शुल्क का भुगतान करें।
– आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।




Add comment