Edinbox Hindi

टल गई सीए जनवरी की फाउंडेशन परीक्षा, 14 का एग्जाम अब 16 को

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) जनवरी 2025 फाउंडेशन परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। परीक्षा 14 जनवरी को होनी निर्धारित थी, लेकिन अब इसकी तिथियों में बदलाव कर दिया गया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीए फाउंडेशन 14 जनवरी की परीक्षा को 16 जनवरी को पुनर्निर्धारित किया गया है।

आईसीएआई के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “सामान्य जानकारी के लिए यह घोषणा की जाती है कि भारत भर में मकर संक्रांति/बिहू/पोंगल त्योहारों के मद्देनजर, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन परीक्षा, जनवरी -2025 दिनांक 14 जनवरी 2025 को आयोजित की जाने वाली परीक्षा को 16 जनवरी, 2025 को पुनर्निर्धारित किया गया है।”

आईसीएआई के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, सीए फाउंडेशन परीक्षा 12, 16, 18 और 20 जनवरी को आयोजित की जाएगी। आईसीएआई ने स्पष्ट किया कि सीए इंटर 2025 जनवरी परीक्षा के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा और पहले की घोषणा के अनुसार ही आगे बढ़ेगा। 

इसके अतिरिक्त, आईसीएआई ने कहा कि सीए इंटर 2025 परीक्षा कार्यक्रम अपरिवर्तित रहेगा, भले ही केंद्र सरकार, राज्य सरकारों या स्थानीय अधिकारियों द्वारा किसी भी परीक्षा तिथि को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया हो। सीए इंटर 2025 ग्रुप 1 परीक्षा 11, 13 और 15 जनवरी को आयोजित की जाएगी। वहीं सीए इंटर 2025 ग्रुप 2 परीक्षा 17, 19 और 21 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।

आईसीएआई सीए फाउंडेशन 2025 जनवरी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 23 नवंबर थी। उम्मीदवार 26 नवंबर तक 600 रुपये की लेट फीस के साथ सीए फाउंडेशन जनवरी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते थे। आवेदन सुधार विंडो 27 से 29 नवंबर तक खुली रहेगी।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed