
महाराष्ट्र के स्टेट सीईटी सेल ने महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET 2025) का संभावित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं 16 मार्च से 27 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org. के माध्यम से संभावित परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
सीईटी सेल 10 और 14 अप्रैल को छोड़कर 9 अप्रैल से 17 अप्रैल, 2025 तक भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (पीसीबी) समूह के लिए एमएएच-एमएचटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) 2025 आयोजित करेगा। पीसीएम समूह के लिए एमएएच-एमएचटी सीईटी 24 अप्रैल को छोड़कर 19 अप्रैल से 27 अप्रैल, 2025 तक होगा। एमएचटी सीईटी 2025 पंजीकरण तिथि की घोषणा बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।




Add comment