Edinbox Hindi

गुजरात में पुरातत्व स्थल पर मिट्टी धंसने से IIT-दिल्ली के छात्र की मौत, 3 घायल

गुजरात के लोथल में हुए एक दुखद हादसे में आईआईटी दिल्ली की 24 वर्षीय छात्रा सुरभि वर्मा की मौत हो गई। दरअसल, लोथल के पुरातात्विक स्थल पर मिट्टी धंसने से आईआईटी दिल्ली की पीएचडी स्कॉलर सुरभि वर्मा की मौत हुई। वह और उनकी टीम शोध के लिए मिट्टी का सैंपल कलेक्ट करने वहां पहुंचे थे। इस हादसे में आर्कियोलॉजिस्ट प्रोफेसर यामा दीक्षित समेत और तीन लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जांच जारी है। 

घटना अहमदाबाद से करीब 80 किलोमीटर दूर प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता स्थल पर हुई जहाँ एक टीम शोध कार्य करने गयी थी। लोथल हड़प्पा संस्कृति का महत्व का केंद्र माना जाता है। शोध कार्य के लिए इसके सदस्य गड्ढे में उतरकर मिटटी के नमूने एकत्र कर रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई। इससे आईआईटी दिल्ली की एक छात्रा की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गए। 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ओम प्रकाश जाट ने बताया कि चार शोधकर्ताओं की एक टीम जिनमें से दो आईआईटी दिल्ली से और इतने ही आईआईटी गांधीनगर से अध्ययन के लिए मिट्टी के नमूने एकत्र करने के लिए हड़प्पा बंदरगाह शहर लोथल के पुरातात्विक अवशेषों के पास गए थे। उसी समय यह हादसा हुआ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों 10 फुट गहरे गड्ढे में गिर गए, उसी समय दीवार ढह गई और वे मिट्टी के ढेर के नीचे दब गए। आईआईटी दिल्ली की शोधकर्ता सुरभि वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य को बचा लिया गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed