
केरल में साइक्लोन फेंगल का असर साफ दिख रहा है। राज्य में भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि मौसम विभाग को पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी करना पड़ गया है। साथ ही स्कूल-कॉलेज भी बंद रखने का आदेश दिया गया है।
मंगलवार को मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में भारी बारिश की संभावना है। इन्हीं जिलों के लिए रेड अलर्ट भी लागू किया गया है। इसके अलावा एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर और पलक्कड़ के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।भारी बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने कोट्टायम, इडुक्की, वायनाड, पथानामथिट्टा और कन्नूर में सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है। इसके ऊपर आंगनवाडी, ट्यूशन सेंटर भी बंद रहने वाले हैं। खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री एन विजियन ने भी जनता से अपील की है। उन्होंने सभी से सुरक्षित स्थान जाने को कहा है, जहां भी ज्यादा बारिश की संभावना जताई गई है।
वहीं बेंगलरु में भी मौसम खराब चल रहा है। वहां भी कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक बेंगलुरु में बारिश का येलो अलर्ट रहने वाला है। हसन, मांड्या में भी बारिश की संभावना जताई गई है। माना जा रहा है कि बुधवार से मौसम कुछ ठीक हो सकता है, भारी बरसात में भी कमी आ सकती है। लेकिन प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए कर्नाटक के कुछ जिलों में स्कूलों की छुट्टी रखी है। जितने भी आंगनवाड़ी, सरकारी और प्राइवेट स्कूल हैं, उन्हें बंद रखने का आदेश दिया गया है।




Add comment