Edinbox Hindi

दिल्ली विश्वविद्यालय दे रहा स्कॉलरशिप, 30 दिसंबर तक करें आवेदन

दिल्ली यूनिवर्सिटी की अलग-अलग कई स्कॉलरशिप के लिए स्टूडेंट्स 30 दिसंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडरग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डिपार्टमेंटल लेवल पर लाई गई अलग-अलग स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। बता दें कि डीयू में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डिपार्टमेंटल लेवल पर करीब 100 स्कॉलरशिप छात्रों को मिलती है। इसकी जानकारी संबंधित विभाग की ओर से दी जाती है। 2024-25 एकेडमिक सेशन के लिए उम्मीदवार इन स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 

जो भी छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वह डीयू की आधिकारिक वेबसाइट http://www.du.ac.in पर जाकर Opportunities / Scholarships वाले सेक्शन से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपनी मार्कशीट और आई कार्ड की वेरिफाई कॉपियों के साथ फॉर्म को सबमिट करें और स्कॉलरशिप सेल में 30 दिसंबर 2024 तक जमा करा दें।

बता दें कि यह स्कॉलरशिप योजना दिल्ली यूनिवर्सिटी ऑफिस ऑफ डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर की ओर से शुरू की गई थी। यह योजना आर्थिक रूप में कमजोर छात्रों (EWS) के लिए है। इसके तहत उन छात्रों को आर्थिक रूप से मदद देने का प्रयास किया जाता है जिन्होंने यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में रेगुलर एडमिशन लिया हुआ है।

बता दें कि यह स्कीम 2022 में सरकार के ‘सबका साथ सबका विकास’ उद्देश्य को पूरा करने के लिए शुरू की गी थी। इस स्कीम के तहत स्टूडेंट्स की सभी फीस माफ कर दी जाती है। हालांकि, स्टूडेंट्स को एग्जामिनेशन और हॉस्टल फीस देनी होती है। इस स्कॉलरशिप योजना के तहत उन्हीं स्टूडेंट्स की फीस माफ होती है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिन स्टूडेंट्स की पारिवारिक सालाना आय 4 लाख रुपए से कम है। वहीं चार से आठ लाख रुपये की आमदनी वाले स्टूडेंट्स की 50 फीसदी फीस माफ होती है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed