Edinbox Hindi

छह केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने साल में दो बार प्रवेश देने की नीति अपनाई, सरकार ने दी जानकारी

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बताया है कि छह केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने साल में दो बार प्रवेश देने की नीति अपनाई है। राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने यह जानकारी साझा की।

मंत्री ने बताया कि छह केंद्रीय विश्वविद्यालयों- केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय, पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय, हैदराबाद विश्वविद्यालय, तेजपुर विश्वविद्यालय और नागालैंड विश्वविद्यालय- ने वर्ष में दो बार प्रवेश देने की नीति अपनाई है।

मजूमदार ने कहा, “विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उच्च शिक्षण संस्थानों (एचईआई) को साल में दो बार जुलाई/अगस्त और जनवरी/फरवरी में छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति देने की नीति को मंजूरी दे दी है। हालांकि, साल में दो बार छात्रों को प्रवेश देना एचईआई के लिए वैकल्पिक है, जो इस तरह के द्विवार्षिक प्रवेश को संभालने के लिए उनकी तैयारी पर निर्भर करता है।”

उन्होंने कहा, “इच्छुक उच्च शिक्षण संस्थान को साल में दो बार छात्रों को प्रवेश देने की नीति से संबंधित सभी गतिविधियों के लिए सावधानीपूर्वक योजना तैयार करनी होगी, जिसमें सेमेस्टर परीक्षाओं की योजना भी शामिल है।”

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed