Edinbox Hindi

कानून की पढ़ाई के बाद वकील के अलावा भी हैं कई करियर ऑप्शन

कानून के पेशे को हमेशा से भारत जैसे देश में एक सम्मानजनक दृष्टि से देखा जाता रहा है। लॉ की पढ़ाई कर इस क्षेत्र में करियर बनाना लिहाजा लम्बे समय से एक लोकप्रिय ऑप्शन रहा है। कानून का अध्ययन आज भी छात्रों के लिए एक रुचिकर विषय बना हुआ है। कोई भी व्यक्ति जिसके अंदर कानून की पढ़ाई करने की जुनून है, वह 12वीं करने के बाद इसकी स्टडी कर इस क्षेत्र में बेहतरीन कॅरियर बनाने की दिशा में कदम रख सकता है।   

वैसे ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि कानून की पढ़ाई करने के बाद वकालत ही की जा सकती है, लेकिन सच्चाई इससे अलग है। लॉ की स्टडी करने के बाद आप विभिन्न क्षेत्रों में एक शानदार करियर बना सकते हैं। अगर आप भी लॉ करने की सोच रहे हैं या एक लॉ स्टूडेंट हैं और इसमें एक अलग करियर बनाना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं कि लॉ की पढ़ाई करने के बाद आप वकालत के साथ-साथ इन ऑप्शंस को भी चुन सकते हैं। 

लीगल एनालिस्ट: एक लीगल एनालिस्ट कॉर्पोरेट फर्मों या कानून फर्मों के लिए काम करता है और कंपनी के क्षेत्र और उसके संचालन से संबंधित कानूनों का विश्लेषण करता है। एक लीगल एनालिस्ट के वार्षिक पैकेज की शुरुआत 6-10 लाख रु. तक होती है। 

लीगल एडवाइजर: एक लीगल एडवाइजर कॉर्पोरेट फर्मों को उनके कानूनी दायित्वों, कर्तव्यों, अन्य फर्मों के साथ कानूनी संबंधों के बारे में परामर्श प्रदान करता है। बहुत से उद्योगपति, कंपनियां, नेता तथा संस्थाएं न्यायिक अड़चनों के समाधान हेतु लीगल एडवाइज़र नियुक्त करते हैं।

जुडिशल सर्विस और पब्लिक सर्विस कमीशन: राज्य सरकार और केंद्र सरकार समय-समय पर जुडिशल सर्विस और सिविल सर्विस की परीक्षा आयोजित करती हैं, इसमें सफल होकर आप कोर्ट में जज तथा अन्य ऊंचे पदों पर कार्य कर सकते हैंं।  

डॉकूमेंट ड्रॉफ्टिंग वकील: समझौतों, नियमों और शर्तों, केस मटेरियल्स आदि विभिन्न दस्तावेजों का मसौदा तैयार करने में माहिर होता है।   

सिविल लिटिगेशन वकील: नागरिक कानूनों में विशेषज्ञता, जैसे कि टेक्सेशन कानून, एक्साइज कानून।

क्रिमिनल वकील: आपराधिक कानूनों CRPC, IPC, साक्ष्य अधिनियम और विभिन्न अन्य दंड कानूनों में विशेष होता है।

लीगल पत्रकार: इस पेशे को अपना कर क्राइम बीट के पत्रकार बन सकेंगे, क्राइम बीट को कवर करना, कोर्ट में कानूनी कार्यवाही को कवर करना आदि में माहिर हो जाएंगे। मीडिया हाउसेस में लीगल, क्राइम व कोर्ट की खबरें कवर करने के लिए लॉ के छात्रों की मांग है। 

जुडिशल क्लर्कशिप: जुडिशल क्लर्कशिप या लॉ क्लर्क, जज के सहायक के तौर पर कार्य करते हैं, ये जज को विधि संबंधी या केस से सम्बंधित अनुसंधान में सहायक का कार्य करते हैं। जुडिशल क्लर्कशिप की परीक्षा पास करने के बाद आप इस पद पर सेवा कर सकते हैं। 

इसके अलावा आप सरकारी वकील को भी करियर ऑप्शन के रूप में चुन सकते हैं। बार कॉउंसिल की परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद आप सरकार और उसके विभिन्न विभागों के लिए केस लड़ सकते हैं।  

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed