Edinbox Hindi

आईटी क्षेत्र ने पकड़ी रफ्तार, 20 फीसदी तक बढ़ेंगी भर्तियां

आने वाले वर्ष में भारतीय आईटी क्षेत्र में फ्रेशर्स की भर्ती में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है, जिसमें विभिन्न उद्योगों में नौकरी के अवसरों में 15-20 फीसदी की वृद्धि होगी। टैलेंट सॉल्यूशंस कंपनी एनएलबी सर्विसेज द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि आईटी उद्योग ने 2024 की दूसरी छमाही में फिर से रफ्तार पकड़ ली है। कई मोर्चों पर 2025 के लिए बेहतर प्रदर्शन की तैयारी में है। 

आईटी क्षेत्र में नए साल यानी 2025 में 15-20 फीसदी अधिक भर्तियां होंगी। टैलेंट सॉल्यूशंस कंपनी एनएलबी सर्विसेज के मुताबिक, ये भर्तियां विभिन्न उद्योगों में होगी। 
खास बात है कि उभरती प्रौद्योगिकियों पर बढ़ती निर्भरता के कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डाटा एनालिटिक्स और क्लाउड सहित अत्यधिक विशिष्ट तकनीक भूमिकाओं की मांग में 30 से 35 फीसदी वृद्धि की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मांग में यह वृद्धि सिर्फ नियुक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक कौशल विकास पर भी जोर रहेगा। इसके तहत, कंपनियां अपने कर्मचारियों को उभरते तकनीकी परिदृश्य के अनुरूप आवश्यक कौशल से लैस करने के लिए प्रशिक्षण में भारी निवेश कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2021-22 में वैश्विक मंदी के बाद से कंपनियों ने विभिन्न चुनौतियों के कारण खर्चों में कटौती के लिए भारी छंटनी की है। हालांकि, 2025 में छंटनी की रफ्तार घटेगी, जिससे फ्रेशर्स के लिए उम्मीद जगी है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed