Edinbox Hindi

राजस्थान में 2 हजार से अधिक शिक्षकों की निकली भर्ती, 26 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 11 दिसंबर 2024, गुरुवार को राज्य के सरकारी स्कूलों में खाली पड़े शिक्षक के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी। इस अधिसूचना के मुताबिक, राजस्थान के सरकारी स्कूलों में वरिष्ठ शिक्षक (द्वितीय श्रेणी) के खाली पड़े 2129 पदों को भरा जाएगा। आयोग ने अधिसूचना भले ही आज जारी कर दी हो, लेकिन अभी आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत नहीं हुआ है। आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर से शुरू होगी और 24 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

बता दें कि इच्छुक और पात्र उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आयोग ने यह वैकेंसी 8 विषयों के लिए निकाली है। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, पंजाबी और उर्दू के शिक्षकों की भर्ती होगी। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के आधार पर सेलेक्ट किया जाएगा, लेकिन अभी परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं की है। सेलेक्शन प्रोसेस में दो परीक्षाएं होंगी। पेपर I और पेपर II। इसमें पेपर I अधिकतम 200 अंकों का होगा और परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। पेपर II अधिकतम 300 अंकों का होगा और परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की होगी।

इस भर्ती के लिए जब आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी तो आपको ऑनलाइन की अप्लाई करना होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क भी जमा करना होगा। जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है जबकि ओबीसी, एससी और एसटी कैंडिडेट्स के लिए 400 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाने के बाद कैंडिडेट्स के लिए करेक्शन विंडो भी ओपन की जाएगी। अगर आपके फॉर्म में कोई कमी रह जाती है और आप उसे ठीक करना चाहते हैं तो 500 के शुल्क के साथ आप ऐसा कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की उम्र सीमा भी निर्धारित की गई है। 18 साल से कम और 40 से अधिक उम्र के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते। आरक्षित वर्ग को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं इस भर्ती के लिए वहीं कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं जो किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्थान से बीएड या डीएड डिग्री धारक हो।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed