Edinbox Hindi

AMU के तीन बांग्लादेशी छात्रों पर देश और महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, निलंबन की मांग

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के तीन बांग्लादेशी छात्रों पर देश और भारतीय महिलाओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है। इस मामले में छात्र नेता अखिल कौशल ने एएमयू के प्रॉक्टर ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के निलंबन के साथ उन्हें वापस भेजने की मांग की है। 

छात्र नेता अखिल कौशल ने बताया कि इन छात्रों में से एक ने फेसबुक पर इस्कॉन को चरमपंथी संगठन बताते हुए उस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। अन्य दो छात्रों ने भारतीय महिलाओं पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। ये सभी टिप्पणियां बांग्ला भाषा में की गई हैं।

एएमयू के इंटरनेशनल स्टूडेंट सेल के एडवाइजर और डिप्टी प्रॉक्टर सैयद अली नवाज जैदी ने बताया कि शिकायत हमारे पास आई है। यह देखा जा रहा है कि ये छात्र एएमयू से जुड़े हैं या नहीं। यदि आरोप सही पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया एक जिम्मेदार प्लेटफॉर्म होना चाहिए और इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

छात्र नेता ने कहा कि अगर इन पर कार्रवाई नहीं नही होती है तो हम इन्हें बाहर खदेड़ें देंगे। यह भी मांग रखी की सारे विदेश छात्रों की जांच करी जाए। उनके सोशल मीडिया एकाउंट्स पर नजर रखी जाए। जांच की जाए कि भारत विरोधी पोस्ट तो नही की जा रही। 

वहीं, प्रॉक्टर ऑफिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यूनिवर्सिटी और देश की छवि को खराब करने वाली गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed