Edinbox Hindi

22 दिसंबर को होगी 19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा, बीसीआई जल्द जारी करेगा प्रवेश पत्र

19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE 19) में अब करीब एक सप्ताह का समय बाकी रह गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया 19वीं बार परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र बहुत जल्द जारी करने वाला है। प्रवेश पत्र (AIBE 19 Admit Card 2024) बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com. पर अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड यहीं ये डाउनलोड करना होगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम घोषित होने तक अपने एडमिट कार्ड की प्रतियां अपने पास रखें। एडमिट कार्ड छात्रों द्वारा परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है।

19वीं बार परीक्षा 22 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपना एडमिट कार्ड अपने साथ लेकर जाएं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed