Edinbox Hindi

AI की फील्ड का बढ़ रहा दायरा, जॉब के हैं कई सारे ऑप्शन

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का दायरा भारत समेत दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहा है। वर्ल्डवाइड AI लगातार अपनी पैर-पसार रहा है। दरअसल AI ने इंसानों के काम को आसान बना दिया है, लेकिन साथ ही इसे इंसानों के लिए खतरा भी माना जा रहा है।  खासकर, आगामी आने वाले दिनों में लाखों लोगों की नौकरी जा सकती है। इस समय जिस काम को इंसान अंजाम दे रहे हैं, उन कामों को AI आसानी से करते नजर आएंगे, लेकिन दूसरी तरफ AI के समर्थक कहते हैं कि इससे इंसानों के लिए अवसर बढ़ेंगे। AI के फील्ड में लोगों को नौकरी के नए-नए अवसर मिलेंगे। 

बहरहाल AI फील्ड में ढेर सारे जॉब ऑप्शन हैं। आगामी दिनों में AI फील्ड में इंसानों के लिए नौकरी के लिए कई अवसर बनेंगे। दरअसल एआई में बीएससी पूरा करने वाले छात्रों के पास वीडियो गेम प्रोग्रामर, डेटा एनालिस्ट, मशीन लर्निंग इंजीनियर और सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसे कई करियर विकल्प होते हैं। Artificial Intelligence में BCA 3 साल का UG कोर्स है। इस कोर्स में छात्रों को एआई कार्यक्रमों को डिजाइन करना पढ़ाया जाता है। 

इसके अलावा एआई पाठ्यक्रम पूरा करने वाले छात्र सॉफ्टवेयर एनालिस्ट और डेवलपर्स, एल्गोरिदम स्पेशलिस्ट, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और रिर्सच वैज्ञानिक के रूप में करियर बना सकते हैं। आईआईटी हैदराबाद इस तरह का अंडर ग्रेजुएशन कोर्स करने का मौका देता है। इसकी औसत फीस करीब 2 लाख रुपए है। 

साथ ही एआई का इस्तेमाल सभी इंडस्ट्रीज/बिजनेस प्रोसेस में किया जा रहा है जैसे कि फाइनेंस, बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, एविएशन, मेडिकल आदि। इस तरह आगामी दिनों में इन क्षेत्रों में नौकरी के नए-नए अवसर सामने आएंगे। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed