Edinbox Hindi

दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में अब हाइब्रिड मोड में होगी पढ़ाई

दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर के स्कूल हाइब्रिड मोड में संचालित होंगे। उक्त शहरों के स्कूल GRAP IV के तहत कक्षा 5, कक्षा छठी से नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए क्लासेज ‘हाइब्रिड मोड’ में संचालित होंगी।  दरअसल, ये फैसला दिल्ली एनसीआर की बिगड़ती आबोहवा को देखते हुए लिया गया है। दिल्ली-NCR में ग्रैप 4 को लागू कर दिया गया है।

बता दें कि इससे पहले ग्रैप 3 को लागू किया गया था। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी GRAP के स्टेज-III के लागू होने से निर्माण और विध्वंस से जुड़े कार्यों पर पूरी तरह से रोक लग जाती। साथ ही एनसीआर राज्यों से अंतर-राज्यीय बसों को दिल्ली में एंट्री करने से प्रतिबंधित किया जाएगा। हालांकि, इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों, CNG वाहनों और BS4 डीजल बसों को राहत दी गई है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यानी CAQM ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चरण III को तत्काल प्रभाव से लागू करने ऐलान किया था। यह फैसला आस-पास के इलाकों में पॉल्यूशन लेवल को कंट्रोल करने और वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए लिया गया।  
  
ग्रैप 4 लागू करने से पहले एक आधिकारिक आदेश में कहा गया था, “शांत हवाओं और बहुत कम मिक्सिंग हाइट सहित अत्यधिक प्रतिकूल मौसम संबंधी स्थितियों को ध्यान में रखते हुए, जिससे दिल्ली का AQI बहुत खराब श्रेणी के उच्च स्तर पर पहुंच गया है, ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान पर पैनल की उप-समिति ने तत्काल प्रभाव से पूरे एनसीआर में संशोधित GRAP अनुसूची (शुक्रवार को जारी) के चरण 3 को लागू करने का फैसला किया है।”

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI ‘बहुत खराब’ कैटेगरी  के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर 2 बजे दिल्ली का AQI 362 था। AQI में गिरावट के कारण, केंद्र के वायु गुणवत्ता पैनल ने वायु प्रदूषण नियंत्रण योजना के चौथे फेज के तहत प्रतिबंधात्मक उपाय लागू किए। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed