Edinbox Hindi

निजी ट्यूशन सेंटर पर काम नहीं कर सकते सरकारी स्कूलों के शिक्षक, केरल सरकार ने दी चेतावनी

देश के एक राज्य ने सरकारी स्कूलों के उन शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है, जो निजी ट्यूशन सेंटरों में भी काम करते हैं। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों में अभिभावक और शिक्षक संघों (PTA) से भी ऐसी किसी हरकत की सूचना देने का आग्रह किया गया है।

यह चेतावनी केरल सरकार की ओर से राज्य के उन सरकारी शिक्षकों को दी गई है, जो प्राइवेट ट्यूशन सेंटर में भी पढ़ाते हैं। राज्य के सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकारी पदों पर रहते हुए समानांतर नौकरी करना नियमों और मानदंडों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि राज्य सतर्कता विभाग और सामान्य शिक्षा विभाग की सतर्कता शाखा इस मामले पर बारीकी से नजर रखेगी।

दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने स्कूलों में अभिभावक और शिक्षक संघों (PTA) से अनुरोध किया कि वे निजी ट्यूशन सेंटरों में काम करने वाले किसी भी शिक्षक की सूचना विभाग को दें। शिवनकुट्टी ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य का सामान्य शिक्षा क्षेत्र समाज के समर्थन से फला-फूला है और इसे आगे भी जारी रखना चाहिए।

कक्षा 11वीं की क्रिसमस परीक्षा के प्रश्नपत्रों के हाल ही में लीक होने के बारे में मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस मामले की व्यापक जांच चल रही है। परीक्षा के प्रश्नपत्र के कुछ अंश एक यूट्यूब चैनल पर पाए गए हैं, और इस पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

शिवनकुट्टी ने यह भी आश्वासन दिया कि परीक्षा आयोजित करने में कोई चूक नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा मुद्दों को सुलझा लिया जाएगा और प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। केरल सामान्य शिक्षा विभाग ने कक्षा 11वीं की क्रिसमस परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के लीक होने की जांच के लिए सोमवार को छह सदस्यीय समिति का गठन किया।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed