
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने देशभर के 33 सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन स्कूलों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट- exam.nta.ac.in या aissee.nta.nic.in पर जाकर 13 जनवरी, 2025 तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र आवेदन शुल्क का भुगतान की अंतिम तिथि 14 जनवरी रात 11:50 बजे तक कर सकेंगे। सुधार विंडो 16 से 18 जनवरी, 2025 तक खुलेगी।
शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए एआईएसएसईई-2025 में सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 और 9 और सभी नए सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 और स्वीकृत 17 नए सैनिक स्कूलों की कक्षा 9 में प्रवेश शामिल है। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए देश भर के सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए यह परीक्षा ओएमआर शीट का उपयोग करके ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।
कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्र की आयु 31 मार्च, 2025 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि उसका जन्म 1 अप्रैल, 2013 और 31 मार्च, 2015 (दोनों दिन सम्मिलित) के बीच हुआ होना चाहिए। सभी सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। कक्षा 9 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 31 मार्च, 2025 तक 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए यानी, उसका जन्म 1 अप्रैल, 2010 और 31 मार्च, 2012 के बीच हुआ होना चाहिए।




Add comment