Edinbox Hindi

सीए नवंबर फाइनल का रिजल्ट हुआ जारी, परीक्षा में चार उम्मीदवार अव्वल

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीए फाइनल नवंबर रिजल्ट 2024 (CA November Final Result 2024) घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार सीए फाइनल परीक्षा के नवंबर सत्र के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट (icai.org) पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षाएं नवंबर 2024 में आयोजित की गई थी। 

आईसीएआई के बयान में कहा गया था, “यह 20 दिसंबर 2024 की महत्वपूर्ण घोषणा के क्रम में है, छात्र, सदस्य और अन्य हितधारक ध्यान दें कि नवंबर 2024 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षाओं यानी अंतर्राष्ट्रीय कराधान मूल्यांकन परीक्षा (INTT AT) और बीमा और जोखिम प्रबंधन तकनीकी परीक्षा (IRM) का परिणाम आज यानी गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 को रात 11 बजे (IST) घोषित होने की संभावना है।”

बहरहाल, परीक्षा में चार उम्मीदवार अव्वल रहे। हैदराबाद के हेरम्ब माहेश्वरी (84.86%) ने 508 अंक प्राप्त किये। तिरुपति से ऋषभ ओस्तवाल आर (84.86%) ने 508 अंक प्राप्त किए। अहमदाबाद की रिया कुंजनकुमार शाह (83.50%) ने 501 अंक हासिल किए जबकि कोलकाता की किंजल अजमेरा (82.17%) ने 493 अंक हासिल किए।

ग्रुप I के लिए उपस्थित हुए 66,987 उम्मीदवारों में से कुल 11,253 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की। इस समूह का उत्तीर्ण प्रतिशत 16.8% रहा। ग्रुप II के लिए 49,459 उम्मीदवार उपस्थित हुए और उनमें से 10,566 पास हुए। इस ग्रुप का पास प्रतिशत 21.36% है। दोनों ग्रुप के लिए 30,763 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 4,134 उम्मीदवार परीक्षा पास करने में सफल रहे। यहां पास प्रतिशत 13.44% रहा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed