Edinbox Hindi

अब पीजी कोर्सों में भी लागू होगा सिंगल गर्ल चाइल्ड आरक्षण कोटा, डीयू बना रहा प्लान

दिल्ली यूनिवर्सिटी यानी डीयू (DU) पोस्टग्रेजुएशन कोर्स में सिंगल गर्ल चाइल्ड कोटा लागू करने का प्लान बना रहा है। बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में पहले ही अंडरग्रेजुएट कोर्सों में ये कोटा लागू है। अब डीयू पोस्टग्रेजुएट कोर्स में भी यह सुविधा लागू करने का प्लान बना रहा है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी 2025-26 एकेडमिक सेशन से हर एक पोस्ट्रग्रेजुएट कोर्स में सिंगल गर्ल के लिए एक सीट आरक्षित करने की योजना बना रही है, जिसके लिए एकेडमिक काउंसिल की बैठक में एक प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। बता दें कि यूनिवर्सिटी पहले से ही ग्रेजुएट लेवल पर सिंगल गर्ल के लिए हर एक कोर्स में एक सीट आरक्षित करती है, यह नीति 2023-24 एडमिशन ईयर में लागू की गई। इस योजना के तहत इस साल 69 कॉलेजों में 764 छात्रों को दाखिला दिया गया।

DU में पोस्ट्रग्रेजुएट एडमिशन, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के माध्यम से आयोजित किए जाते हैं, उसके बाद कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) होता है। बता दें कि साल 2023-24 के एडमिशन प्रोसेस के दौरान, 90 हजार से अधिक छात्रों ने 13500 पीजी (PG) सीटों के लिए आवेदन किया।

अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो नया कोटा यूनिवर्सिटी द्वारा पेश किए जाने वाले सभी 77 पीजी कोर्सों पर लागू होगा। डीयू इसके अलावा, विभिन्न श्रेणियों के तहत सीटें भी आरक्षित करता है, जिनमें स्पोर्ट्स, विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी), सशस्त्र बलों के कर्मियों (सीडब्ल्यू) के बच्चे और विधवाएं और अनाथ बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि इस पहल के साथ, डीयू सिंगल चाइल्ड को अपना समर्थन बढ़ाना चाहता है और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed