Edinbox Hindi
ncert books of cbse board not available in market

12वीं में विषय नहीं बदल सकेंगे छात्र, एमपी बोर्ड ने खत्म की कठिन सब्जेक्ट बदलने की सुविधा

मध्य प्रदेश बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं 12वीं कक्षा में अपना विषय नहीं बदल सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को 12वीं में वही विषय पढ़ने होंगे, जो उन्होंने 11वीं कक्षा में चुने थे। छात्रों के पास कठिन विषयों को बदलने का कोई विकल्प नहीं होगा।

हालांकि, यदि परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान किसी विषय को गलती से बदल दिया गया है, तो स्कूल स्तर पर इसे सुधारने की अनुमति दी गई है। इसके लिए स्कूलों को 31 दिसंबर, 2024 तक का समय दिया गया है। साथ ही, सुधार के लिए एक निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।

बोर्ड ने यह भी कहा है कि यदि कोई स्कूल इस नियम का उल्लंघन करता है, तो संबंधित प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की जाएगी। पहले 12वीं में विषय बदलने की सुविधा दी जाती थी, लेकिन अब इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा पहले की कर दी थी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में शुरू होंगी और मार्च में समाप्त होंगी।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed