
कश्मीर विश्वविद्यालय ने खराब मौसम के कारण आज सोमवार (30 दिसंबर) को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। कश्मीर में शुक्रवार और शनिवार को भारी बर्फबारी हुई, जिसके कारण घाटी के कुछ इलाकों का संपर्क टूट गया। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि स्थगित किए गए पेपरों की नई तिथियां बाद में अलग से अधिसूचित की जाएंगी।
इससे पहले कश्मीर विश्वविद्यालय की 28 दिसंबर को होने वाली परीक्षाएं भी रद्द करने की घोषणा की गई थी। तब विश्वविद्यालय प्रवक्ता ने कहा था कि कश्मीर में खराब मौसम के मद्देनजर, शनिवार (28 दिसंबर) को होने वाली कश्मीर विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। स्थगित परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा अलग से की जाएगी।
इस बीच, बर्फबारी ने कश्मीर आने वाले सैकड़ों पर्यटकों को आसमान से गिरती बर्फ की सफेद चादरों को देखने के लिए उत्साहित कर दिया है। श्रीनगर तथा अन्य पर्यटन स्थलों पहलगाम और गुलमर्ग में बड़ी संख्या में पर्यटक वीडियो बनाते देखे गए।




Add comment