Edinbox Hindi

ठंड के चलते उत्तर प्रदेश में आज से बंद कर दिए गए सरकारी स्कूल

यूपी सरकार ने प्रदेश के सभी प्राइमरी स्कूलों में आज यानी 31 दिसंबर से विंटर वेकेशन की छुट्टी शुरू कर दी है। ये ऐलान अर्धवार्षिक परीक्षा खत्म होने के बाद किया गया है। साथ ही छात्रों को पढ़ाई के लिए होमवर्क भी दिया गया है, जिससे उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि बनी है।

सिक शिक्षा विभाग ने ऐलान किया कि 31 दिसंबर 2024 से प्रदेश के सभी प्राइमरी स्कूलों में शीतकालीन सत्र की शुरूआत हो रही है, जो 15 दिनों तक जारी रहेगी। यानी कि प्रदेश के सभी प्राइमरी स्कूल 15 जनवरी 2025 को फिर अपने समय से खुलेंगे। इस दौरान छात्रों को 15 दिन के लिए होमवर्क भी दिया गया है। इसके अलावा, मेरठ जिले में भी स्कूलों को 30 दिसंबर से 2 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। सर्दी देखते हुए इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

जानकारी दे दें कि इन दिनों यूपी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने कई राज्यों में अपना असर दिखा रहा है। इन हवाओं की चपेट में यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्य के लोगों को जीना दूभर कर दिया है। लोग इन दिनों अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। आने वाले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिरने की संभावना भी जताई गई है।

ऐसे में पैरेंट्स को सलाह दी जाती है कि इस मौसम में बच्चों को मोटे कपड़े हमेशा पहनाकर रखें। एक्सपर्ट्स की भी यही राय है कि बच्चों को इस मौसम में गर्म कपड़े पहनने और ठंड से बचाने के लिए एहतिहाती कदम उठाएं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed