
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए नया सिलेबस (पाठ्यक्रम) जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नई आधिकारिक वेबसाइट पर (neet.nta.nic.in) पर जाकर पूरा सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।
सिलेबस को अधिसूचित करते हुए, एनटीए ने स्पष्ट किया कि वह नीट यूजी 2025 परीक्षा एनएमसी द्वारा अंतिम रूप से तैयार और जारी किए गए नीट सिलेबस 2025 के आधार पर ही आयोजित करेगा। मेडिकल प्रवेश परीक्षा एमबीबीएस,बीडीएस अन्य स्नातक चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
एनटीए ने आधिकारिक नोटिस में कहा, “राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) सभी हितधारकों, विशेष रूप से इच्छुक उम्मीदवारों के ध्यान में लाती है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी 2025 के पाठ्यक्रम को अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (यूजीएमईबी), नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) द्वारा अंतिम रूप दिया गया है।”
नीट यूजी के लिए केवल ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिसने कक्षा 12वीं में अतिरिक्त विषयों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान या जैव प्रौद्योगिकी ली है, वे मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। साथ ही, जिन उम्मीदवारों के पात्रता प्रमाण पत्र के आवेदन पहले खारिज कर दिए गए थे, वे भी शामिल होने के पात्र हैं।




Add comment