Edinbox Hindi

SSC GD कांस्टेबल 2025 परीक्षा का शेड्यूल जारी, 39481 पदों के लिए होंगे एग्जाम

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कांस्टेबल जीडी परीक्षा 2025 की तिथियां घोषित कर दी हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से पूरी परीक्षा तिथि पत्रिका देख सकते हैं। 

एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम डेट 2025 के नोटिफिकेशन के अनुसार, जो उम्मीदवार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), SSF में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उनके लिए यह खबर नए साल की महत्वपूर्ण खबरों में से एक है।  वे यहां से परीक्षा शिड्यूल देख सकते हैं.

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा 160 अंकों (80 प्रश्न, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का) के लिए आयोजित होगी और परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। इसमें चार भाग होंगे: भाग A: सामान्य बुद्धि और तर्क, भाग B: सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता, भाग C: प्रारंभिक गणित और भाग D: अंग्रेजी/हिंदी।   

परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी, इसलिए उम्मीदवारों को उत्तर देते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए।  
 
जल्द ही परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की घोषणा की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), चिकित्सा परीक्षा/दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे। 
 
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और SSF में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD), और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के कुल 39,481 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें बीएसएफ: 15,654 वैकेंसी, सीआईएसएफ: 7,145 वैकेंसी, सीआरपीएफ: 11,541 वैकेंसी, एसएसबी: 819 वैकेंसी, आईटीबीपी: 3,017 वैकेंसी, एआर: 1,248 वैकेंसी, एसएसएफ: 35 वैकेंसी और एनसीबी: 22 वैकेंसी शामिल हैं। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed