
केंद्र सरकार की पहल पर आईआईटी कानपुर की ओर से तैयार किए गए साथी पोर्टल पर 10 लाख छात्रओं सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। इसके तहत घर बैठे छात्रों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, स्नातक और सरकारी नौकरी की राष्ट्रीय परीक्षाओं को निशुल्क कोचिंग मिल रही है।
छात्र यहां जेईई, नीट, एसएससी, आईबीपीएस, आईसीएआर, सीयूईटी की कोचिंग ले सकते हैं। यहां पर आईआईटी और एम्स के विशेषज्ञ मुफ्त कोचिंग प्रदान करते हैं। इसे लेकर सरकार का मकसद छात्रों की निजी महंगी कोचिंग सेंटर पर निर्भरता कम करना है। केंद्र सरकार के स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के साथी पोर्टल तैयार करवाया है। इसका मकसद प्रत्येक छात्र के लिए सुलभ, उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षण संसाधन, समानता और समावेशन को बढ़ावा देना है। इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी छात्र यहां निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं।
इस सुविधा के तहत छात्र लाइव सत्र में विशेषज्ञों से व्यक्तिगत्त मार्गदर्शन ले सकते हैं। है। कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए विषय विशेषज्ञों की ओर से मॉक टेस्ट तैयार किया गया है। क्यूआर कोड स्कैनिंग आधारित इंटरैक्शन के लिए एक ऐप तैयार किया है। क्रश कोर्स 45 दिन का होता है। पोर्टल पर 90 हजार प्रश्नों के उत्तर अपलोड किए गए हैं। इसके अलावा छात्र इंजीनियरिंग, मेडिकल और एसएससी से संबंधित 10 हजार घंटे के वीडियो लेक्चर का इस्तेमाल कर सकते हैं।




Add comment