
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) दिल्ली ने नए कोर्स शुरू किए हैं। इन कोर्सेज में बी.टेक, एम.एससी, एम.ए., एमबीए, पीएचडी जैसे कोर्स शामिल हैं। इनमें एमएससी इन बायोलॉजिकल साइंस, एग्जीक्यूटिव मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन समते और भी कोर्स शामिल हैं जो कई तरह से स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए जरूरी है।
एमएससी बायोलॉजिकल साइंस कोर्स भी इनमें से एक है। इस कोर्स में JAM से एडमिशन होगा। फरवरी 2024 में आईआईटी दिल्ली में कुसुमा स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल साइंसेज ने इस कोर्स को शुरू किया था। इस दो साल के मास्टर प्रोग्राम में 20 सीटें हैं। सीटें आगे बढ़ेंगी इस पर ज्यादा कोई जानकारी नहीं है।
संस्कृति, समाज में एम.ए. : आईआईटी दिल्ली में ह्यमेनिटीज और सोशल डिपार्टमेंट ने यह प्रोग्राम एम.ए. लॉन्च किया। यह प्रोग्राम मुख्य रूप से समाजशास्त्र, साहित्य और दर्शन के जरिए समाज और विचार के विषयों पर फोकस करता है। इसमें GATE 2024 स्कोर के माध्यम से एडमिशन दिया जाएगा।
PHD कोर्स : पिछले साल ही आईआईटी दिल्ली के अबू धाबी कैंपस में नए अंतरराष्ट्रीय परिसर में PHD कोर्स में दाखिला शुरू करने की घोषणा की थी। एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में शोध के लिए पीएचडी कोर्स जनवरी 2025 में अपने पहले बैच के साथ शुरू होने वाला है।
एग्जीक्यूटिव मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन: आईआईटी दिल्ली के मैनेजमेंट स्टडीज डिपार्टमेंट ने वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए अप्रैल 2024 में एग्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम शुरू किया। यह दो साल से तीन सालों से ज्यादा एक्सपीरियंस वालेकरियर अधिकारियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। जो नौकरी के साथ-साथ अपने स्किल्स को बढ़ाना चाहते हैं और बिना ब्रेक लिए अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
बी.टेक इन डिजाइन: आईआईटी दिल्ली में डिजाइन डिपार्टमेंट ने इस प्रोग्राम को अगस्त 2024 में लॉन्च किया । इसमें जेईई एडवांस्ड रैंकिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है।




Add comment