Edinbox Hindi

साक्षात्कार चरण के लिए IIM कलकत्ता ने घोषित किए उम्मीदवारों के नाम; MBA प्रवेश के मानदंड की भी घोषणा

भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता ने एमबीए 2025-27 प्रवेश के लिए साक्षात्कार दौर के लिए योग्य घोषित उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित कर दी है। इसी के साथ संस्थान ने एमबीए प्रवेश मानदंड 2025 की भी घोषणा की है। उम्मीदवारों को साक्षात्कार शॉर्टलिस्ट तक पहुंचने के लिए अपना CAT 2024 पंजीकरण नंबर और पंजीकृत ईमेल आईडी दर्ज करना होगा।

आईआईएम कलकत्ता एमबीए प्रवेश नीति 2025 के अनुसार, अंतिम चयन कैट 2024 परीक्षा के स्कोर, व्यक्तिगत साक्षात्कार (PI), शैक्षणिक विविधता, कार्य अनुभव, लेखन क्षमता परीक्षण (WAT) पर आधारित होगा। चयन प्रक्रिया में कैट 2024 परीक्षा के स्कोर को 30% वेटेज दिया गया है।

आईआईएम कलकत्ता प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड में अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50% कुल अंकों या इसके समकक्ष सीजीपीए (आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 5% छूट) के साथ स्नातक की डिग्री पूरी करनी आवश्यक है। उम्मीदवारों को किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त करनी होगी। यदि कॉलेज द्वारा कोई CGPA-से-अंक रूपांतरण योजना साझा नहीं की जाती है, तो IIM कलकत्ता CGPA को अधिकतम CGPA से विभाजित करके और 100 से गुणा करके समतुल्यता की गणना करेगा। अंतिम वर्ष के छात्रों को अपनी अंतिम वर्ष की मार्कशीट और डिग्री प्रमाणपत्र 30 जून 2025 तक हर हाल में जमा करना होगा।

कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन 24 नवंबर, 2024 को किया गया था। परीक्षा का आयोजक संस्थान आईआईएम कलकत्ता था। परिणाम 19 दिसंबर को घोषित किया गया।

आईआईएम कलकत्ता का कहना है, “वास्तविक अनुभागवार और समग्र प्रतिशत कट-ऑफ उल्लिखित न्यूनतम प्रतिशत से बहुत अधिक हो सकता है क्योंकि यह प्रत्येक श्रेणी में व्यक्तिगत साक्षात्कार (PI) के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या पर निर्भर करेगा।”

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed