Edinbox Hindi

हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, 27 फरवरी से शुरू हो रहे एग्जाम

हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी कर दी गई है। डेटशीट के मुताबिक हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं के एग्जाम 28 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। वहीं, 12वीं बोर्ड के एग्जाम भी एक दिन पहले 27 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। जो उम्मीदवार इस बार हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in/ पर जाकर डेटशीट को देख सकते हैं। 

आधिकारिक डेटशीट के मुताबिक, कक्षा 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी से शुरू होगी और 19 मार्च को खत्म होगी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी को शुरू होगी और 2 अप्रैल 2025 तक चलेगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जो दोपहर 12.30 से 3.00 बजे तक आयोजित होगी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा भी एक ही शिफ्ट दोपहर 13.30 से 3.30 बजे तक होगी।

हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल डेट को लेकर अभी कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है, पर कहा जा रहा कि जनवरी के अंत व फरवरी के शुरुआत में हो सकते हैं।

कैसे करें चेक?
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
– इसके बाद होमपेज पर दिख रहे लेटेस्ट अनाउंसमेंट सेक्शन में जाएं।
– अब हरियाणा कक्षा 10वीं के डेटशीट 2025 पर क्लिक करें।
– वहीं, कक्षा 12वीं की डेटशीट के लिए हरियाणा कक्षा 10वीं के डेटशीट 2025 पर क्लिक करें।
– अंत में अपनी कक्षा की डेटशीट का प्रिंट निकाल लें।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed