Edinbox Hindi

दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते बदली यूपीएससी इंटरव्यू की तारीख

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) की तारीख में बदलाव किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के कारण इंटरव्यू की तारीखों में यह संशोधन किया गया है। इस संबंध में आधिकारिक नोटिस upsc.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां उम्मीदवार इसे देख सकते हैं। 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के व्यक्तित्व परीक्षण की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह व्यक्तित्व परीक्षण 5 फरवरी 2025 को निर्धारित था, लेकिन अब इसे 8 फरवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह बदलाव दिल्ली विधानसभा चुनावों के कारण किया गया है। 

सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा का व्यक्तित्व परीक्षण में कुल 2845 उम्मीदवार उपस्थित होंगे। व्यक्तित्व परीक्षण दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। सुबह के सत्र की रिपोर्टिंग सुबह 9 बजे होगी, जबकि दोपहर के सत्र की रिपोर्टिंग दोपहर 1 बजे होगी। 

आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि ‘05.02.2025 को दिल्ली विधानसभा चुनावों की अधिसूचना के कारण, 05.02.2025 को निर्धारित सिविल सेवा परीक्षा 2024 का व्यक्तित्व परीक्षण अब शनिवार, 08 फरवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा।’

इसके अलावा, इंटरव्यू में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को यात्रा किराये का रीइंबर्समेंट भी दिया जाएगा। यह रीइंबर्समेंट केवल द्वितीय/स्लीपर श्रेणी के रेल किराये (मेल एक्सप्रेस) तक ही सीमित होगा। 

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 में पास होने वाले उम्मीदवारों की इंटरव्यू प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से शुरू हुई है, जो 17 अप्रैल 2025 को खत्म होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1056 पदों को भरा जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया 14 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी और 5 मार्च 2024 तक चली। मुख्य परीक्षा 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर 2024 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed