Edinbox Hindi

गाजियाबाद में ठंड का कोहराम, कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल 18 जनवरी तक रहेंगे बंद

देश के अधिकतर हिस्सों में ठंड ने प्रचंड रूप अपनाया हुआ है। उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद भी इससे अछूता नहीं है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण गाजियाबाद जिले में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने यह आदेश जारी किया है। हालांकि, स्कूल का पूरा स्टाफ विद्यालय में उपस्थित रहेगा और सभी कर्मचारी अपने कार्यालयों और विभागों से जुड़ी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। बता दें कि इससे पहले 11 जनवरी तक के लिए स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया था। लेकिन अब छट्टियों में इजाफा किया गया है। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले में सर्दी के चलते कक्षा एक से आठवीं तक के सभी बोर्ड से संबंद्ध स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। सभी स्कूलों काे आदेश का कड़ाई से पालन करना होगा। आदेश का पालन नहीं होने पर स्कूल कार्रवाई के दायरे में आएंगे। इससे पहले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए थे।

यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। सीबीएसई, आइसीएसई, वित्त विहीन, शासकीय और अशासकीय स्कूल भी इस आदेश के दायरे में रहेंगे।

मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की है, जिसमें दिल्ली और एनसीआर भी शामिल हैं। इसके साथ ही धुंध और मध्यम कोहरे के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग ने ठंड बढ़ने की आशंका जताई है, जिसके कारण गाजियाबाद प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

भीषण सर्दी के चलते हरियाणा में सभी स्कूल 15 जनवरी 2025 तक बंद रहेंगे। स्कूल 16 जनवरी 2025 से नियमित कक्षाओं के साथ फिर से शुरू होंगे। वहीं हिमाचल प्रदेश में 11 फरवरी 2025 तक स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश रहेगा।

झारखंड में शीतलहर और भीषण ठंड के प्रकोप की वजह से किंडरगार्टन से लेकर कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने एक अधिसूचना में घोषणा की थी कि राज्य में शीतलहर की स्थिति को देखते हुए सरकारी, सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी सहित सभी श्रेणियों के स्कूलों में कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए क्लासेज स्थगित रहेंगी।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed