Edinbox Hindi

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल से शुरू होंगे छठी और नौवीं के प्लान दाखिले, दिशा-निर्देश जारी

दिल्ली में एमसीडी स्कूलों से पांचवीं पास व सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों व निजी स्कूलों से आठवीं पास कर चुके छात्र दिल्ली सरकार के स्कूलों में प्लान दाखिले के तहत छठी व नौवीं कक्षा में दाखिला ले सकेंगे। दोनों कक्षाओं में प्लान दाखिले के लिए दाखिला प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होगी।

दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। दिशा-निर्देशों में फीडर स्कूलों को पांचवीं व आठवीं तक के बच्चों का ब्यौरा ऑनलाइन जमा कराने को कहा गया है। इन दाखिलों में फीडर स्कूल (एमसीडी, सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व निजी स्कूल) के बच्चों का दाखिला नजदीकी पेरेंट (छठी व नौवीं कक्षा) स्कूल में होता है। स्कूलों को दाखिले की योजना तैयार करते समय दिशा-निर्देशों का ध्यान रखने को कहा गया है। 

फीडर स्कूलों को बच्चों का ब्यौरा ऑनलाइन जमा कराने के निर्देश स्कूलों को भेजे गए दिशा- निर्देशों में कहा गया है कि दिल्ली के फीडर स्कूलों को पड़ोस के मूल स्कूल (पेरेंट) स्कूल से जोड़ा जाना चाहिए। स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी छात्र को रेलवे लाइन या प्रमुख सड़क पार न करनी पड़े। साथ ही, स्कूलों में विद्यार्थियों का अनुपात भी समान रहे इसका भी ध्यान रखा जाएगा।

अंग्रेजी, उर्दू माध्यम में पढ़ने वाले फीडर स्कूलों के छात्रों को उसी माध्यम के स्कूलों से जोड़ा जाए। स्कूलों को निदेशालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आधार पर ही दाखिला प्रक्रिया से जुड़ा ब्यौरा जल्द ऑनलाइन जमा कराने के लिए कहा गया है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed