Edinbox Hindi

परीक्षा पे चर्चा के लिए रिकॉर्ड तोड़ आवेदन, अब तक 3 करोड़ से ज़्यादा पंजीकरण

पीएम मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ के लिए इस बार रिकॉर्ड तोड़ पंजीकरण प्राप्त हुए हैं।  पीएम मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ का ये आठवां संस्करण है। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 12 जनवरी 2025 को शाम 4 बजे तक 3 करोड़ 38 लाख से अधिक लोगों ने आवेदन जमा किए हैं। जिसमें छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का व्यापक हिस्सा शामिल है। जिन लोगों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे 14 जनवरी, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। 

इस साल परीक्षा पे चर्चा जनवरी 2025 में आयोजित की जाएगी। हालांकि, प्रतिभागियों को ध्यान देना चाहिए कि आधिकारिक तिथि अभी भी तय नहीं हुई है। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि पीपीसी 2025 के दौरान, 12 जनवरी से 23 जनवरी, 2025 तक स्कूल स्तर की गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य “समग्र विकास को बढ़ावा देना और छात्रों को परीक्षाओं को उत्सव के रूप में मनाने के लिए प्रेरित करना” है।

शिक्षा मंत्रालय के तहत स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला यह इंटरैक्टिव कार्यक्रम शिक्षा का एक बहु प्रतीक्षित उत्सव बन गया है। मंत्रालय ने कहा, “कार्यक्रम की अपार लोकप्रियता छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को संबोधित करने और परीक्षाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में इसकी सफलता को उजागर करती है।”

छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों ने भी परीक्षा पे चर्चा 2025 कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया है। मुख्य कार्यक्रम के लिए उत्साह पैदा करने के लिए 12 जनवरी से 23 जनवरी तक कई आकर्षक गतिविधियों की योजना बनाई गई है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed